छेड़छाड़ से क्षुब्ध महिला ने की आत्महत्या
1 min read
पूरनपुर-पीलीभीत। करीब एक साल पूर्व घर में घुसकर तीनों लोगों ने एक महिला के साथ छेड़छाड़ की थी। इसके बाद महिला ने जहर खाकर आत्स्या कर ली। पूरे मामले में पुलिस ने गुरूवार को कोर्ट के आदेश पर एक नामजद व दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाले ग्रामीण की पत्नी 05 अप्रैल 2020 को घर में घर थी। इसी का फायदा उठाकर गांव सबलपुर खास के रहने वाले मनोज कुमार पुत्र रामभरोसे दो अज्ञात लोगों के साथ घर में घुस गए और तमंचे के बलपर महिला के साथ छेड़छाड़ की। शोर शराबा मचाने पर उक्त लोग जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इसके बाद महिला ने 26 मई 2020 को शर्मसार होकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। पूरे मामले को लेकर महिला के पति ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद ग्रामीण ने एसपी को पत्र भेजा, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। इसके बाद ग्रामीण ने कोर्ट में न्याय की गुहार लगाई। लगभग एक साल बाद पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मनोज कुमार और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।